,आरक्षण के बाद सामान्य वर्ग निराश, पिछड़ा वर्ग बनेगा बड़ावदा का मालिक
बड़ावदा से शिरीष सकलेचा की रिपोर्ट
नगर परिषद बड़ावदा के अध्यक्ष पद पर अब पिछड़ा वर्ग का कब्जा रहेगा। मंगलवार को घोषित घोषित आरक्षण के बाद अब राजनीतिक समीकरण एकाएक बदल गए हैं इस आरक्षण से सामान्य वर्ग के उन नेताओं को बड़ा धक्का लगा है जिन्होंने अध्यक्ष के लिए अपनी तैयारियां प्रारंभ करते हुए चुनावी मंसूबे बांध लिए थे। अब अध्यक्ष बनने के लिए पिछड़ा वर्ग के वार्डों में पार्षद हेतु घमासान मचना तय है।
पूर्व में नगर परिषद अध्यक्ष का आरक्षण अनारक्षित हुआ था जिसे सामान्य वर्ग के नेताओं में खुशियां छाई हुई थी और उन्होंने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी थी। लेकिन आज जब उन्हें पता चला पिछड़ा वर्ग से आरक्षण घोषित हुआ है तो दिल के अरमा आंसुओं में बह गए। अब ऐसे नेता उपाध्यक्ष बनने का सपना देख कर पार्षद का चुनाव लड़कर ही अपने मन को सुकून देंगे। आरक्षण घोषित होने के बाद अब दोनों ही दोनों में राजनीतिक उठापटक तेजी से चलेगी। ज्ञात रहे नगर परिषद क्षेत्र में कुल 15 वार्ड है ।15 पार्षद मिलकर अध्यक्ष का चयन करेंगे ।पार्षदों का आरक्षण पूर्व में घोषित हो चुका है।