पूर्व सीएम कमलनाथ ने विधायक चावला से क्या कहा ?
एक्सीडेंट के बाद विधायक मनोज चावला उपचार करा कर उज्जैन से पहुंचे गृह नगर आलोट
बड़ावदा से शिरीष सकलेचा की रिपोर्ट
आलोट विधायक मनोज चावला का रविवार को यहां एक बैंड गाड़ी से टकराने से एक्सीडेंट हो गया था ।जिसके बाद वे उपचार हेतु ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौहान रशीद पठान आदि के साथ उज्जैन पहुंचे थे ।यहां डॉक्टरों ने उनकी विभिन्न जांच कर आराम करने को कहा था। जिसके बाद विधायक चावला रविवार को ही देर रात अपने ग्रह नगर आलोट पहुंच गए। एक्सीडेंट की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सर्वत्र इसकी चर्चाएं होने लगी। सोशल मीडिया पर लोग इस एक्सीडेंट की पुष्टि करते नजर आए ।इस दुर्घटना की जानकारी जब पूर्व सीएम कमलनाथ को मिली तो उन्होंने भी फोन चावला से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली ।पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं पूर्व मंत्रियों , विधायक आदि ने फोन से चर्चा का स्वास्थ्य की जानकारी ली। उधर गृह नगर आलोट में भी दिनभर क्षेत्र के कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुंचकर कुशल क्षेम पूछते रहे ।इस प्रतिनिधि से फोन पर चर्चा करते हुए चावला ने कहा कि क्षेत्र वासियों की दुआओं से में पूर्णता स्वस्थ हूं। डॉक्टरों की सलाह पर कुछ आराम करने के बाद क्षेत्रवासियों की सेवाओं में मौजूद रहूंगा। आपने सभी शुभचिंतकों का आभार माना है।
बता दे विधायक चावला रविवार शाम 7 बजे नगर में कांग्रेसी कार्यकर्ता बंटी बोरीवाल के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंचने वाले थे की बड़ावदा में उनकी स्कॉर्पियो कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें बैंड गाड़ी ड्रायवर, विधायक के ड्रायवर स्वयं विधायक को चोट आई थी। जिसके बाद सभी अपना अपना उपचार करवाने हेतु चिकित्सालय पहुंचे थे ।इस दुर्घटना में विधायक गाड़ी व बेंड गाड़ी दोनों को नुकसान हुआ था।
