बड़ावदा में किस विधायक का हुआ एक्सीडेंट जाने ?

0

आलोट विधायक मनोज चावला की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट,उपचार हेतु उज्जैन पहुँचे
शिरीष सकलेचा।बड़ावदा
आलोट विधायक मनोज चावला का रविवार शाम एक मामूली एक्सीडेंट हो गया। जिसमें उन्हें पेट में थोड़ी चोट लगी है उपचार हेतु वे उज्जैन रवाना हुए।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौहान ने बताया कि आलोट विधायक रविवार शाम बड़ावदा की ओर आ रहे थे की चांपाखेड़ा फंटा के आगे मोहनलाल खोकर के खेत के समीप बैंड की गाड़ी टकराने से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें बैंड के कर्मचारी को भी मामूली चोट आई थी जिसका पहले उप स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया उसके बाद विधायक मनोज चावला के उपचार हेतु मैं एवं पूर्व पार्षद रशीद पठान उज्जैन पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि विधायक चावला को पेट में चोट लगी है एक बड़ा हादसा टल गया है। विधायक के ड्राइवर को भी मामूली चोट आई है उनका उपचार जावरा चल रहा है। विधायक की गाड़ी के अगले हिस्से में नुकसान हुआ है ।सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट की खबर फैलते ही उनके समर्थक इसकी पुष्टि करने में लगे एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं की।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!