खबर के बाद जागे जिम्मेदार
खबर का हुआ असर,जागे जिम्मेदार
शिरीष सकलेचा।बड़ावदा
नगर के वार्ड क्रमांक 12 में कल एक दुर्घटना होते होते टल गई थी। वार्ड क्रमांक 12 में गोशाला के समीप गली में नगर परिषद का पानी सप्लाय का एक चेम्बर बना हुआ है। जिस पर लोहे का हल्का ढक्कन ढक रखा हुआ था। सुबह एक कार का पहिया चेम्बर पर अड़ा ओर ढक्कन अंदर गिर गया। जिससे कार का भी एक पहिया चेम्बर में उतर गया था। उक्त कार को बड़ी मुश्किल से निकाला गया था। इस मामले को *भूमिका भास्कर* ने तत्काल उठाते हुए जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया था थोड़ी देर बाद ही नगर परिषद के द्वारा इस चेंबर की मरम्मत करवाई गई रहवासियों का कहना है कि इस चेंबर का स्थायी निराकरण जरूरी है। ताकि पुनः इस तरह की घटना न घटे।
![]()

