भाजपा विधानसभा डिण्डौरी की बैठक सम्पन्न।

0
1667053465789.jpg

1667053465789.jpg

भूमिका भास्कर

अमन सिद्दीकी

डिंडोरी

7723001322

डिण्डौरी- भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय डिण्डौरी मे विधानसभा डिण्डौरी की अति महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई बैठक मे मुख्यातिथि के रूप मे डिण्डौरी विधानसभा प्रभारी मिथलेश प्यासी उपस्थित रहें। बैठक के पूर्व भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने शाॅल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मिथलेश प्यासी का स्वागत किया। उक्त बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने डिण्डौरी जिले का सम्पूर्ण वृत रखा एवं पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए मण्डलो मे सम्पन्न हुए कार्यो की समीक्षा की। आगे उन्होने कहा कि हमे प्रत्येक मतदान केन्द्रो मे प्रवास कर बूथ को मजबूती प्रदान करना है इस कार्य हेतु जिले एवं मण्डल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियो को प्रत्येक बूथो पर प्रवास करना है।

विधानसभा प्रभारी मिथलेश प्यासी ने सभी कार्यकर्ताओं से विस्तारपूर्वक चर्चा की और संबोधित करते हुए कहा कि हम पिछले तीन बार से इस विधानसभा डिण्डौरी हार रहे है हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूर्ण लगन के साथ इस बार हमें विधानसभा डिण्डौरी को हर हाल मे जीतना है यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। हम पार्टी की सदस्यता पंच निष्ठाओं को लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये है हमारा उद्देश्य सत्ता और सरकार बनाने तक ही सीमित नही है। हमारा उद्देश्य पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों को जन जन तक पहुॅचाने का एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का विकास ही हमारी प्राथमिकता है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू ने कहा कि हम एक बार फिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है आगामी विधानसभा मे भाजपा का हर एक कार्यकर्ता कंधे से कंधे मिलाकर एकजुट होकर विधानसभा चुनाव मे पूरी जी-जान लगाकर कार्य करेगें और विधानसभा डिण्डौरी मे भाजपा का कमल खिलायेगें। साथ ही विधानसभा के हर मतदान केन्द्रों मे जिला भाजपा, मण्डल एवं मोर्चा के पदाधिकारी हर मतदान केन्द्रों मे प्रवास करेगें।

उक्त बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवध राज बिलैया एवं आभार जिला महामंत्री जयसिंह मरावी ने व्यक्त किया।

उक्त बैठक मे जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार, सुशीला मार्को, मनोहर सिंह ठाकुर, महेश सिंह पाराशर, प्रीतम सिंह मरावी, जिला मंत्री राजेन्द्र दुबे, सपना जैन जिला कोषाध्यक्ष एड. नीरज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, राजकुमार मोंगरे, अश्वनी चैरसिया, कृष्णकुमार मिश्रा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, सरमन सिंह ठाकुर, गजेन्द्र करचाम, भागीरथ उरैती, संदीप कांसकार, कुंवरिया मरावी, पवंती कुशराम, शालिनी मरावी, ममता सुदील बरमैया, बृजमोहन परस्ते, भारत सिंह ठाकुर, गामूसिंह परमार, राहुल पाण्डेय, अभय परस्ते, प्रवीण बर्मन, प्रेमसिंह धुर्वे, बोधराम सरैया, शिवनारायण यादव, जयप्रकाश धुर्वे, रमेशचंद राठौर, मोहन सिंह राठौर, दवल सिंह पूषाम, अशोक पाटिल, राजेन्द्र यादव, जयसिंह राठौर, रंजीत गवले, कामता राठौर, शिवकुमार मरावी, सहेशपाल, कुंजन नंदेहा, उदयभान ठाकुर, कविश्वर झारिया, प्रशांत सिंह राजपूत, गौतम पेन्द्रो, शान्तनु पाठक, बालमुकुन्द झारिया, रामप्रताप मिश्रा, बी.एल. यादव सहित बड़ी संख्या में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!