नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को नोहटा पुलिस ने पकड़ा।

0
IMG_20220831_105854.jpg

IMG_20220831_105854.jpg

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को नोहटा पुलिस ने पकड़ा

नोहटा – दमोह पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत नोहटा पुलिस को 2 वर्षो से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। बता दें कि दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र से 2 वर्ष पहले नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ गलत काम करने वाले आरोपी जितेंद्र कोरी को दमोह पुलिस अधीक्षक द्वारा 3000 का इनामी आरोपी घोषित किया गया था। आरोपी जितेंद्र कोरी निवासी गढ़ाकोटा सागर को नोहटा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। एवं बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी को पकड़ने में नोहटा थाना प्रभारी एसआई विकास सिंह चौहान, एएसआई श्यामसुंदर दुबे, आरक्षक रोहित राजपूत, राजकुमार, हर्ष पाठक, महिला आर अर्पणा पाठक, श्री राम, की अहम भूमिका रही।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!