जावरा विधायक डॉ पांडे के प्रयासों से मिली सौगात।

0

जावरा को चार विद्युत ग्रिड की सौगात।

विधायक डॉ पांडेय के प्रयास रंग लाये।
ऊर्जा के क्षेत्र में साढ़े 26 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति।

रतलाम (ब्यूरो)शिरीष सकलेचा

जावरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयासों से ऊर्जा क्षेत्र में नई सौगात मिल रही है।लगभग साढ़े 26 करोड़ रु से अधिक की लागत से जावरा विधानसभा क्षेत्र में 4 नए विद्युत ग्रिड के अलावा आठ स्थानों पर अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर एवं 581 स्थानों पर क्षमता वृद्धि कर ट्रांसफार्मर लगाए गए है।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय द्वारा विधानसभा क्षेत्र में नए विद्युत उपकेंद्रों (ग्रिड) की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट करने के अलावा विधानसभा में क्षेत्र में ऊर्जा सुविधाओं के विस्तार के लिए आग्रह किया जा रहा था।जिसके फलस्वरूप प्रदेश शासन ऊर्जा विभाग ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है।डॉ पांडेय के अनुसार आठ करोड़ 34 लाख रु की लागत से 4 नए विद्युत उपकेंद्र (ग्रिड) स्थापना की स्वीकृति मिली है,जिसमे ग्राम बरखेड़ी,आंबा, बडायला माताजी व कलालिया तहसील पिपलोदा में 5 एमवीए क्षमता के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र है।इन ग्रिड स्थापना के लिए कई समय से प्रयास किये जा रहे थे।इस बड़ी सौगात से विधानसभा क्षेत्र में विद्युत वितरण की कठिनाई दूर हो सकेगी।इसके अलावा लगभग चार करोड़ 77 लाख रु की लागत से आठ स्थानों पर अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना की स्वीकृति मिली है।जिसमे उपकेंद्र सुखेड़ा ,रतलाम नाका जावरा में 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर,ताल नाका जावरा ,रिछादेवडा ,रानीगांव व धामेडी में अतिरिक्त 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर,मचून व पंचेवा में क्षमता वृद्धि कर 8 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर स्थापना की स्वीकृति मिली है।बीते समय से लगातार की जा रही विधायक डॉ पांडेय की मांग पर 581 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई।लगभग 13 करोड़ 69 लाख रु की लागत से 25 केवीए की क्षमतावृद्धि कर 63 केवीए के 270 विद्युत ट्रांसफार्मर,63 केवीए से 100 केवीए के 113 एवं 100 केवीए के 198 ट्रांसफार्मर की स्वीकृति मिली है।
जावरा विधानसभा में ऊर्जा के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात पर विधायक डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!