Madhapradesh News : हमारी भी सुनो सरकार ,पान किसानो की आर्थिक स्थिति है बेहाल
पान किसानों की स्थिति एवं आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री महोदय से मुवावजा राशि स्वीकृत करने की माॅग
बृजेश रजक केसली – सागर जिला अंतर्गत केसली तहसील के ग्राम पंचायत सहजपुर में पान की खेती करने बाले चौरसिया पान किसानो की आर्थिक हालात खराब हो गयाी है। गौरतलब है कि चौरसिया समाज की जीविका का साधन सिर्फ एक मात्र पान की खेती है जो कोविड 19 के चलते ही लाकडाउन के कारण पूरे भारत देश में पान का बिक्री एवं पान मंडी तथा पान की दुकाने पूर्णतः बंद है जिससे चौरसिया समाज सहजपुर की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय हो गयी । समाज को अपना जीवन यापन करने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड रहा है।

किसानो ने तहसीलदार केसली कमलेश अग्रवाल तथा आर आई को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया परन्तु ज्ञापन का लाभ अभी तक की स्थिति में कुछ नहीं मिला और न ही शासन द्वारा कोई राहत राशि मिली है इसलिए हम माननीय मुख्यमंत्री महोदय से पुनः निवेदन करते है चौरसिया समाज सहजपुर की पान की खेती पूर्णतः नष्ट हो गयी है एवं आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय हो गयी है जिसके द्वारा चौरसिया समाज सहजपुर का जीवन यापन करना बहुत कठिनाई युक्त एवं कष्ट दायक हो गया । चौरसिया समाज ने पान किसानों की स्थिति एवं आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी मुवावजा राशि स्वीकृत करने की माॅग् की है।
![]()
