बुंदेलखंड के दिग्गज नेता, भाजपा पन्ना के पूर्व जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम का जलवा : भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सिवनी जिले का बनाया संगठन प्रभारी बोले जनता की सेवा में प्राणों की बाजी लगा दूंगा।
सचिन मिश्रा की रिपोर्ट
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल, कंधे से कंधा मिलाकर संगठन में किया कार्य
बुंदेलखंड में किसानों एवं युवाओं के लिए संघर्ष करने वाले भारतीय जनता पार्टी में पन्ना जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि सतानंद गौतम को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सिवनी जिले में संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी दी है l जनता के दुख दर्द में साथ देकर क्षेत्र में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन में कार्य करते रहें, प्रदेश प्रतिनिधि सतानंद गौतम बुंदेलखंड और बघेलखंड में संगठन को सशक्त कर विधानसभा व लोकसभा चुनाव में विरोधियों को परास्त कर भाजपा की जीत का परचम लहराया l सिवनी जिले में पहुंचकर सतानंद गौतम संगठन की कमान संभालेंगे l उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही मेरी शक्ति है, जनता की सेवा में प्राणों की बाजी लगा दूंगा l पन्ना जिले की राजनीति में भाजपा के सशक्त सैनिक की तरह सीमा पर खड़े होकर विरोधियों को परास्त करते रहे, सतानंद गौतम की क्षमता को देखकर भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश कार्यसमिति में शामिल कर सिवनी जिले में संगठन प्रभारी बनाया है l जनता में संगठन का जज्बा रखने वाले सतानंद गौतम को केंद्रीय नेतृत्व ने नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रभारी बनाकर प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं l उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है, सिवनी जिले में सतानंद गौतम के संगठन प्रभारी चयन पर भाजपा में खुशी है l
