400 लीटर शराब जब्त, आबकारी विभाग ने किया मामला दर्ज।
दलोदा संवादददाता राकेश प्रजापत
मंदसौर : कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के निर्देशन में एवम जिला आबकारी अधिकारी श्री अनिल सचान के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा दलोदा के पास ग्राम बानिखेडी एवम सिखेडी में दबिश देकर 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब एवं 400 लीटर महुआ लहान सैंपल लेकर नष्ट किया गया ।मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34,(१) के तहत कुल तीन प्रकरण कायम किए गए।कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक वैभव ठाकुर,प्रधान आरक्षक कैलाश शर्मा,आरक्षक अर्जुन सिंह,किशोर ,कृष्णपाल सिंह ,,बद्रीलाल के योगदान रहा।
