दस हजार की रिश्वत लेते ग्राम रोजगार सहायक गिरफ्तार, लोकायुक्त ने सरपंच को भी बनाया आरोपी।

0
IMG-20210819-WA0076

राहुल उपाध्याय की रिपोर्ट

कटनी। जिले के बहोरीबंद तहसील की कौडि़या ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने के बदले में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ग्राम रोजगार सहायक को जबलपुर लोकायुक्त ने पकड़ा है। लोकायुक्त ने रिश्वत मांगने के मामले में गांव के सरपंच को भी आरोपी बनाया है। 
जबलपुर लोकायुक्त के निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले ने बताया कि कौडि़या गांव निवासी उस्ताद कुशवाहा द्वारा शिकायत की गई थी कि प्रधानमंत्री आवास के बदले में ग्राम रोजगार सहायक अजय कुमार चक्रवर्ती और ग्राम पंचायत सरपंच भरत कुमार गुप्ता द्वारा दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। जिसके बाद दोनों को रिश्वत लेते पकड़े जाने की योजना बनाई गई। 18 अगस्त को कौडि़या ग्राम पंचायत में ग्राम रोजगार सहायक अजय कुमार चक्रवर्ती को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। 

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!