वित्तमंत्री श्री देवड़ा के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष श्री राणा व श्री जाट भी पहुचे खेतो में, फसलों का किया सर्वे।

0
SAVE_20210819_193357

राकेश चौहान की रिपोर्ट


मल्हारगढ़(राकेश चौहान) : प्रदेश के जननायक नेता व वित्तमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को दूरभाष पर किसानों ने इस वर्ष सोयाबीन की फसल में अफलन की स्थिति पैदा होने पर जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मंत्री श्री देवड़ा ने कलेक्टर से चर्चा कर तत्काल किसानों के खेतों में सर्वे कराया जाए और साथ ही मंडल के पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि आप भी किसानों के साथ खेत पर आकलन करे ओर प्रशासन को बताए।बूढ़ा मंडल अध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह राणा ने कित्तूखेड़ी, बूढ़ा, व मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र जाट ने नारायणगढ़ कृषि विस्तार अधिकारियों के साथ किसानों की उपस्थिति में सर्वे किया गया है। सोयबीन का पौधा में अफलन की स्थिति पैदा हो गई।_
     _निरीक्षण के दौरान मल्हारगढ़ मंडल से ,सुरेश रूपरा, कमलेश इलोरिया,देवीसिंह कचनारा, बूढ़ा मंडल के राजेश पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, युवा मोर्चा महामंत्री  सज्जनसिंह चौहान , राहुल पाटीदार, वजाहद खाँन, पियूष पाटीदार, सहित किसान उपस्थित थे।_ 

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!