भाजपा जिला अध्यक्ष के बिगड़े बोल, महंगाई के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने दी तालिबान चले जाने की सलाह।

0
IMG-20210820-WA0198

राहुल उपाध्याय की रिपोर्ट


कटनी। बीजेपी जिला अध्यक्ष ने तालिबान जाने की सलाह दे डाली
मध्यप्रदेश में पेट्रोल मूल्य बृद्धि के सवालों पर कटनी जिला अध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा जिनको पेट्रोल मूल्य बहुत ज्यादा लग रहा है तो वे सभी तालिबान चले जाएं वहां 50 रुपए लीटर पेट्रोल मिल जाएगा।
एक समय विरोधियों को पाकिस्तान चले जाने की सलाह देने वाले सत्ता दल बीजेपी के नेता अब अफगानिस्तान ( तालिबान ) चले जाने की राग अलापने लगे हैं । कटनी में बीजेपी जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल मूल्य वृद्धि के सवाल पर पत्रकारों को तालिबान जाने की सलाह दे डाली…
बीजेपी के जिला अध्यक्ष रामरतन पायल भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ जाग्रति पार्क में पौधा रोपण करने पहुँचे थे । इस दौरान मीडया द्वारा किए गए सवाल की देश व मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल व डीजलो के दामो को कम करने के लिए सरकार क्या कर रही है तो वह इस सवाल पर भड़क गए और लोगो को तालिबान जाने की सलाह दे डाली । साथ ही यह भी कहा कि वहां 50 लीटर है पेट्रोल लेकिन वहां कोई पेट्रोल डलवाने के लिए तैयार नही है वहा की हालत क्या है किसी से छिपी नही है। बगैर मास्क के वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे जिलाध्यक्ष यही नहीं रुके बल्कि पत्रकार को ही कोरोना पर ज्ञान बघारते नजर आए ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!