पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का जंगी प्रदर्शन

0
1650100966097.jpg

1650100966097.jpg

अमन सिद्दीकी डिंडोरी – जिले भर के अध्यापक और शिक्षकगणों ने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के बैनर तले विशाल जुलूस एवं धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिंडोरी में नायब तहसीलदार को सौंपा।

15 अप्रैल शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जिले भर के अध्यापकों और शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करो की मांग को बुलंद करते हुए बड़ी संख्या में वाहन रैली आयोजित कर धरना प्रदर्शन किया और 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर परिसर में नायब तहसीलदार को सौंपा।

“शौक नहीं मजबूरी है पेंशन बहुत जरूरी है।”

“नई पेंशन योजना हटाओ पुरानी पेंशन योजना बहाल करो” के नारों के साथ विशाल जंगी प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाई।

मांग पूरी ना हुई तो राजधानी में होगा जंगी प्रदर्शन

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित ने मीडिया को बताया कि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें मुख्यरुप से पुरानी पेंशन बहाली की मांग है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित ने मीडिया को बताया कि यदि शिक्षकों की मांगों को तत्काल पूरा नहीं की जाती किया जाता है तो आगामी माह में अध्यापक और शिक्षकगण प्रदेश नेतृत्व के बैनर तले राजधानी में अपनी मांगों को लेकर जंगी प्रदर्शन करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!