मड़ावरा क्षेत्र स्थित जामनी बांध में एक अधेड़ व्यक्ति का मिला शव
पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल
भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा
मड़ावरा क्षेत्र स्थित जामनी बांध में एक अधेड़ व्यक्ति का मिला शव
तीन या चार दिन पुराना शव होने की आंशका, प्रयास के बावजूद शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
मड़ावरा – उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के अंतर्गत आने वाली तहसील मड़ावरा क्षेत्र स्थित जामनी बांध में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पानी में उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना मड़ावरा मैं तैनात उपनिरीक्षक अभय पाल सिंह द्वारा पुलिस फोर्स ले जाकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया गया। शव को देखकर अंदाजा लगाया गया कि उक्त अधेड़ व्यक्ति का शव तीन या चार दिन पुराना है। शव को देख कर उसकी उम्र का अंदाजा लगभग 55 साल के आसपास लगाया गया। शव को अपने कब्जे में लेकर थाना मड़ावरा पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ललितपुर भेज दिया। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जो शव उन्हें जामनी बांध में मिला है उससे जैसे दिखने वाले किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट आसपास के थानों में कहीं भी पंजीकृत नहीं है। तो अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति कहीं बाहर का रहने वाला था। जानकारी और साक्षी जुटाकर थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर जामनी बांध में मिले शव के पास से कोई भी ऐसा सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है जिससे उस शव की शिनाख्त की जा सके।
![]()

