मतदाता जागरुकता के लिए महाविद्यालयों में कैंपस एम्बेसडर नियुक्त।

0
IMG_20220610_145448.jpg

IMG_20220610_145448.jpg

मतदाता जागरूकता के लिए महाविद्यालयों में कैंपस एम्बेसडर नियुक्त

शहडोल – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राज्य निर्वाचन आयेाग भोपाल के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के होने वाले चुनाव हेतु मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं आयोग द्वारा समय-समय पर किये गए नवाचारों से अवगत कराने जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के महाविद्यालयों में कैंपस एम्बेसडर एवं नोड़ल आफिसर नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में कैंपस एम्बेसडर आस्था तिवारी, भूपेश वंशपाल तथा नोडल आफिसर सहायक प्राध्यापक उत्तम सिंह, पं. एस.एन. शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के कैंपस एम्बेसडर श्री चक्रधर सिंह एवं श्रुति तिवारी तथा नोडल आफिसर सहायक प्राध्यापक डॉ. पीडी रावत, शासकीय इंदिरा गांधी गर्ल्स पीजी शहडोल में कैंपस एम्बेसडर लक्ष्मी मार्काे, विद्या गुप्ता तथा नोडल आफिसर प्राध्यापक डॉ. प्रियंका मार्काे, शासकीय महाविद्यालय जैतपुर में कैंपस एम्बेसडर पूजा मोंगरे, मोहम्मद अजहर तथा नोडल आफिसर सहायक प्राध्यापक श्री आईबी सिंह, शासकीय महाविद्यालय ब्यौहारी में कैंपस एम्बेसडर श्रशांत मालिक, वंदना बासोर तथा नोडल आफिसर सहायक प्राध्यापक श्री राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, संभागीय आईटीआई शहडोल में कैंपस एम्बेसडर अनुज कुशवाहा, संनत तिवारी तथा नोडल आफिसर ट्रेनिंग आफिसर श्री आरएम स्वामी, शासकीय महाविद्यालय बुढार में कैंपस एम्बेसडर अतुल सेन, महक चौधरी तथा नोडल आफिसर सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश प्रसाद वर्मा, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में कैंपस एम्बेसडर श्री विवेक गुप्ता, श्री दिव्यांष गुप्ता तथा नोडल आफिसर व्याख्याता चंचल पाण्डेय होंगे।
जारी आदेश में कैंपस एम्बेसडर की भूमिका एवं कर्तव्य के निर्देश भी दिए गए है। कैंपस एम्बेसडर परिसर मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया, तिथियों तथा आयोग द्वारा किए गए विभिन्न नवाचार और आदि की जानकारी देंगे, स्काउट गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं अशासकीय संगठनों के साथ समन्वय कर मतदाता जागरूकता में उनका सहयोग प्राप्त करेंगे, मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियों के संचालन हेतु सक्रिय सदस्यों का एक दल बनाकर मतदाताओं को जागरूक भी करेंगे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!