बालाघाट जिले में सारस पक्षी की होगी गणना।

0

बालाघाट जिले में 11 जून को सारस पक्षी की गणना होगी
भूमिका भास्कर बालाघाट- हर साल की तरह इस साल भी बालाघाट जिले में सारस पक्षी गणना की जाएगी
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वन विभाग एवं सेवा संस्था एक साथ मिलकर सारस पक्षी गणना कर रहे है। बालाघाट जिले में 11 जून 2022 को “सारस पक्षी की गणना की जाएगी। साथ ही महाराष्ट्र के गोदिया भंडारा जिले में वन विभाग एवं सेवा संस्था द्वारा 12 जून 2022 को सारस पक्षियों की गणना की जाएगी।
सारस पक्षी गणना प्रातः 5.00 बजे से 10.00 बजे तक की जाएगी। “सारस पक्षी की गणना” पारंपरिक और वैज्ञानिक तरीके से की जाती है, ताकि गिनती का अनुमान विश्वसनीय हो सके। सारस गणना 11 जून 2021 को बालाघाट जिले में और 12 जून 2021 को गोदिया, भंडारा जिले में आयोजित की गई है। गणना में लगभग 60 से 70 सारस मित्र, किसान भाई और सेवा संस्था के सदस्य एवं दक्षिण वन मंडल बालाघाट के 40 से 50 वनअधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। इससे गणना की सही संख्या का निष्कर्ष निकलेगा और सारस संरक्षण का रास्ता सुविधाजनक और सुनिश्चित होगा। सारस पक्षी गणना वन विभाग एवं सेवा संस्था के मार्गदर्शन में की जाएगी।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!