डॉ कीर्तिमाला बांगरे को कारण बताओ नोटिस जारी
विशाल महानंद भूमिका भास्कर– मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रजेगांव की चिकित्सा अधिकारी डॉ कीर्तिमाला बांगरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों न उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव शासन को भेजा जाये। डॉ बांगरे को 24 घंटे के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है।
डॉ कीर्तिमाला बांगरे की पदस्थापना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रजेगांव में की गई है। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किरनापुर में चिकित्सकों की कमी एवं प्रसव व शिश स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉ कीर्तिमाला बांगरे को 10 मई 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किरनापुर में सेवायें देने का आदेश दिया गया था। लेकिन उनके द्वारा अब तक किरनापुर में अब तक उपस्थिति नहीं दी गई है। जिस पर उन्हें अनुशासनहीनता करने के कारण 10 मई से 13 जून 2022 तक अवैतनिक घोषित कर दिया गया है और 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!