जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 01 के निवासियों ने किया सड़क जाम,जमकर किया नगर परिषद की कार्यप्रणाली का विरोध।
भूमिका भास्कर संवाददाता अमन सिद्दीकी डिंडोरी की रिपोर्ट
नगर परिषद के कार्यप्रणाली से नाराज़ वार्ड वासियों ने मुख्य मार्ग पर दिया धरना, बार बार मौखिक शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा था निराकरण, महीनों से अधूरे पड़े सड़क निर्माण को लेकर भी हुए बड़े प्रयास ऐसी ही कई समस्याओं को लेकर लगातार क्षेत्र वासियों ने नगर परिषद और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी अवगत कराया इसके बावजूद भी आज तक नगर के वार्डो मे आसुविधाओं की कहीं कोई कमी नहीं है जिससे नाराज़ वार्ड के निवासियों ने धरना प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारियों को सचेत किया तब जाकर कहीं अधिकारियों कि नींद खुली और वार्डो का मुआयना करने पहुंचे इस बीच नाराज़ क्षेत्र वासियों ने एसडीएम बलवीर रमन को वार्ड की आप बीती बताई वार्ड वासियों ने कई बार शिकायत के माध्यम से नगपरिषद को पत्र लिख कर बताया कि वार्डो में वारिस के पहले सभी नालो को पूरी तरह से साफ कराए और अधूरे निर्माण कार्यों को भी जल्द पूर्ण करे,तथा सड़कों और रंग मंचो को दुरुस्त करे। जिससे बारिश के दिनों में वार्ड के निवासियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
![]()

