छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध।
तिरोड़ी में कालेज छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध
भूमिका भास्कर बालाघाट- स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति की छात्राएं छात्रावास में प्रवेश के लिए शासकीय जनजातीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास, तिरोड़ी, तहसील-तिरोड़ी में आवेदन प्रस्तुत कर सकती है। तहसील मुख्यालय तिरोड़ी में स्थित शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय में बी.एस-सी.(विज्ञान एवं गणित) एवम बी.ए.(कला संकाय) पाठ्यक्रम की उपलब्धता है।महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाली अजजा/अजा की छात्राएं छात्रावास के लिए आवेदन कर सकती हैं। छात्रावास में नि:शुल्क रहवास, नाश्ता, भोजन, प्रसाधन हेतु मासिक राशि, अंग्रेजी कोचिंग, व्यक्तित्व विकास, खेल-कूद, केरियर काउंसलिंग आदि की सुविधा उपलब्ध हैं।ग्राम तिरोड़ी के निकट ग्रामों की छात्राओं एवं स्कूल के प्राचार्यों से अपील की गई है कि वे तिरोड़ी के महाविद्यालय एवं छात्रावास में अधिक से अधिक संख्या में छात्राओं का प्रवेश दिलायें।
