जनसंख्या नियंत्रण हेतु जागरुकता कार्यक्रम संपन्न।
- जयसिंहनगर । राजकुमार यादव
जनसंख्या नियंत्रण हेतु जागरुकता कार्यक्रम। संपन्न
नेहरु युवा केंद्र शहडोल युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत स्वायतसाशी संस्था के डिप्टी डायरेक्टर डॉ.आर आर सिंह लेखा और कार्यक्रम सहायक मनीष चौहान के निर्देशन पर 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पोस्टर के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया गया। वर्तमान में बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण पनपने वाली समस्याओं से लोगों को रुबरु कराया गया तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे परिवार नियोजन कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड जयसिंहनगर में कार्यरत एनवाईवी बृजलाल कुशवाहा द्वारा ग्राम पोंडी कला में किया गया। कार्यक्रम को वृहद रूप में साकार करने में बृजेंद्र यादव, प्रसन्न यादव, विवेक यादव,अजय कुशवाहा स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। इस प्रकार नेहरु युवा केंद्र शहडोल द्वारा समय समय पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता प्रसार करने के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा।
![]()

