विधायक मनोज चावला क्यो गए खेतो में ? जाने
विधायक मनोज चावला ने किया अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
आलोट/बदावड़ा। शिरीष सकलेचा
-विधानसभा क्षेत्र में गत 2 दिनों से हो रही
अतिवृष्टि के कारण क्षेत्र के कई ग्रामीण अंचलों में बहुत गंभीर स्थिति निर्मित हुई है अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलें पूर्ण रूप से चौपट हो गई । वही ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों के नुकसान एवं पशु धन की हानि भी सामने आई है क्षेत्रीय विधायक मनोज चावला ने गुलबालोद , खासपुरा ,ताल शहर इत्यादि क्षेत्रों का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया । ताल शहर में विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर बिजली एवं पानी की पर्याप्त निकासी हेतु सीएमओ ताल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । ग्राम कसारी में शनि मंदिर के पास बने तालाब की दीवार कमजोर होने से जल रिसाव की स्थिति से एसडीएम आलोट को अवगत कराया। वही विधायक मनोज चावला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे हेतु बिना सर्वे के मुआवजा प्रदान करने की मांग की है क्षेत्रीय विधायक मनोज चावला के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन ,शंकर सिंह परिहार, अनिल शुक्ला , पवन मोदी, बनकट राठौड़, रणजीत सिंह ताजली,कुलदीप सिंह करवाखेडी सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे ।
![]()

