जाने क्यों बनेगे सागर जिले से दो भाजपा जिला अध्यक्ष ?

0
IMG_20250105_094053

➡️ जिलाध्यक्ष का विवाद बढ़ा, सागर जिले को लोकसभा क्षेत्र के हिसाब से 2 हिस्सों में बांटने की तैयारी।

➡️ रेहली, देवरी और बंडा विधानसभाओं को मिलाकर बन सकता है ग्रामीण जिला।

➡️ सागर, खुरई, बीना, नरयावली और सुरखी का अलग जिलाध्यक्ष बनेगा।

भूमिका भास्कर भोपाल भाजपा में जिलाध्यक्षों के नामों को हरि झंडी मिलने से पहले विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। खासतौर पर सागर जिले में नेताओं के अलग-अलग गुटों ने दबाव बना दिया है कि इनमें दो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो। सागर में तो नेताओं ने विधानसभाएं भी बांट दीं है।सभी ने पार्टी हाईकमान को कहा है कि रेहली, देवरी और बंडा विधानसभाओं को मिलाकर एक जिलाध्यक्ष नियुक्त हो और बाकी पांच विधानसभाओं सागर, खुरई, बीना, नरयावली और सुरखी का अलग जिलाध्यक्ष रखा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि एक दिन पहले पूर्व मंत्री व सबसे सीनियर विधायक गोपाल भार्गव पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। शनिवार को खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी संगठन के नेताओं से मिले। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ उनकी बात हुई। यहां बता दें कि सागर में मंत्री राजपूत के साथ-साथ पूर्व मंत्री भार्गव व भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन भी अपने व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाने की ताकत लगा रहे हैं।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!