रतलाम में आखिर ऐसा क्या हुआ कि हड़कंप मच गया…?

0
Screenshot_20230613_125129_WhatsApp.jpg

बड़ावदा में पिकअप व ट्राले में हुई जोरदार टक्कर, कोई जनहानि नहीं।

बड़ावदा। नगर परिषद कार्यालय के सामने जावरा खाचरोद रोड़ पर शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे एक भीषण दुर्घटना हुई । जिससे चारों तरफ हड़कंप मच गया। शुक्र है इतना बड़ा हादसा होने के बाद कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों गाड़ियों के चालकों को जावरा शासकीय चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा। दोनों कोई खतरा नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मटर फली से भरा बोलोरो पिकप वाहन (RJ 52Ga 6260) खाचरौद की तरफ से आ रहा था जो संभवत अहमदाबाद की ओर 8लेन से जाने वाला था। वहीं वंडर सीमेंट का ट्राला जावरा तरफ से आ रहा था। ओवर टेक में दोनों में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन खाई में जा गिरे। पिकअप ट्राले के नीचे उल्टा दब गया। जिसमें मटर थी। जो बिकने जा रही थी। पास में ही रिहायशी मकान था।जिसका ढांलियां क्षतिग्रस्त हुआ।लेकिन रहवासियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों को लोगों ने निकाला। पुलिस ने उन्हें तत्काल जावरा भेजा। ईश्वर की कृपा रही कि उन्हें ज्यादा शारीरिक चोट नहीं आई और वे सकुशल बच गए।
मौके पर नायब तहसीलदार श्रद्धा त्रिवेदी ,सहित पुलिस भी मौजूद रही। भारी भीड़ होने से पुलिस को लोगों को भगाना पड़ा वहीं मार्ग भी अवरुद्ध रहा।जिस हिसाब से दुर्घटना हुई वह एक बड़ा हादसा ही था।पिकअप के परखच्चे उड़ गए।
बड़ावदा से शिरीष सकलेचा की रिपोर्ट

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!