बड़ावदा में क्या हुआ भाजपा की कार्यशाला में?

0
IMG_20220430_203550.jpg

IMG_20220430_203550.jpg

  • भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग कर भाजपा की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं
    -जयंत कोठारी
    शिरीष सकलेचा।बड़ावदा
    भारतीय जनता पार्टी बड़ावदा मंडल की त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार को जैन धर्मशाला में आयोजित की गयी।
    कार्यशाला मे कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण संतोष पोरवाल, मंडल प्रभारी जयन्त कोठारी, आईटी सेल से योगेश राठौड़ ने दिया। शिविर मे पूर्व विधायक जीतेन्द्र गेहलोत ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।
    कोठारी ने मौजूद कार्यकर्ताओं को कहा कि वर्तमान समय में आज गांव में भी मोबाइल इंटरनेट का उपयोग अधिक हो गया है। जिससे देश विदेश की हर घटना तत्काल सोशल मीडिया पर प्रसारित होती है। अतः हमें भी भाजपा की रीती नीतियों एवं प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता पहुंचाना चाहिए । हर कार्यकर्ता इसे अपनी जिम्मेदारी समझे व जनता को सोशल मीडिया के माध्यम से वास्तविकता से रूबरू कराए।
    बैठक मे व्यापारी प्रकोष्ठ जिला सयोंजक मांगीलाल अजमेरा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ हिंगड़, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवनारायण धाकड़,फतेहराम धाकड़,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगदीश आँजना, ईश्वर सेन जनकल्याणकारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष्, बंकट लाल खारोल, राघव सिंह , जिला मंत्री हेमराज जी हाडा,अनिल अवस्थी, समरथ पाटीदार, अनिल हाडा, बद्रीलाल चौधरी, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अम्बाराम तालावली, परिषद पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल कटारिया, प्रदीप मेहता, न प उपाध्यक्ष अनिल अवस्थी ,संजय चावड़ा,महेश सोडानी,लोकेन्द्र सिंह राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    कार्यशाला का संचालन वेदांश अमन हिंगड़ ने किया ।आभार मंडल महामंत्री रमेश डांगी ने माना।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!