पीएम केयर्स फंड में विदेशी फंड भी लेगा भारत, सरकार ने दी इजाजत

0
bhumika bhaskar

bhumika bhaskar

पीएम केयर्स ट्रस्ट में निजी संस्थाओं से भी दान लिया जाएगा. भारत के अंदर और विदेश से कोरोना से लड़ने के लिए दान की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्ट पीएम केयर्स का गठन किया गया. इससे मिली रकम से कोविड19 के खिलाफ जंग को और मजबूती देने में मदद मिल सकती है.

मोदी सरकार का यह फैसला पिछली सरकारों से अलग है जिसमें विदेशी चंदा या दान लेने पर रोक थी. साल 2004 में जब दक्षिण भारत में सुनामी ने बड़ी तबाही मचाई थी, भारत ने विदेशी चंदा स्वीकार नहीं किया था.

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. देश के 29 राज्यों में कोरोना फैल चुका है. सरकारी आंकड़े के अनुसार, अब तक 1,965 लोग इस जानलेवा वायरस से पीड़ित हैं. कोरोना वायरस ने भारत में अब तक 50 लोगों की जान ले ली है.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है और यहां 335 लोग इससे पीड़ित हैं, जबकि केरल में भी 265 लोग कोरोना से पीड़ित हैं.

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!