रामा ग्रुप की सराहनीय पहल, जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रहा निशुल्क सेवाएँ।
भूमिका भास्कर प्रतिनिधि जयदेव विश्वकर्मा की रिपोर्ट 9584995363
सतना।।रामा ग्रुप सतना के चेयरमेन श्री संजय गोयल जी ने वर्तमान आपदा काल में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं हेतु जरूरतमंदों के लिये निःशुल्क सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया है। वर्तमान हालातों के चलते विगत लगभग दस दिनों से सतना शहर सभी जरूरतमंदों को भोजन, आक्सीमीटर एवं आक्सीजन कंसंट्रेटर की निःशुल्क सहायता उपलब्ध की जा रही है। पुलिस कर्मियों, बैंक कर्मचारियों एवं आटों चालकों एवं सीधे जनसम्पर्क में रहने वाले कर्मियों को फेसशील्ड वितरित की गई है। रामा ग्रुप के इस सेवा अभियान में हेल्प ग्रुप के कार्यकर्ता अशोक सिंह, ललित सिंह, एड० आदित्य तिवारी, राजकुमार गौतम, शिव भूषण ढाकरिया, ब्रिजेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, राकेश पांडेय, विकान्त राठौर, मनोज कुशवाहा, राजू विश्वकर्मा, वीनू नायर, एवं रामू प्यासी एवं समस्त रामा ग्रुप पूर्ण निष्ठा से मानवता को समर्पित भाव से लोगों को अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।