गहरा के निवासियों को बारिश के मौसम में परेशानी, 10 किलोमीटर को घेर के जाओ या बहता नाला पार करो।

0
IMG-20210802-WA0128

सचिन कुमार मिश्रा, पन्ना

पन्ना जिले के अन्तर्गत ग्राम गहरा के लोग परेशान हो जाते है बारिश के लगते ही वृद्ध से लेकर पढ़ने लिखने वाले छात्र तक परेशान परेशानी का कारण 10 किलोमीटर लम्बी दुरी तय करे या 2 किलोमीटर की दुरी जहाँ से उनके व्यवसाय चलते है अगर 2 किलोमीटर की दुरी तय करते है तो बीच से निकले नाले में परेशान हो जाते है आज तक उस नाले पर पुलिया या रपटा नही बन पाया जिससे वृद्ध एक डंडी लेकर निकलते है बच्चे स्कूल जाने के लिए ईस्वर से दुआ करते है कि आज बारिश ना हो जहाँ पर प्रशासन एवम शासन द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्य योजना नही बनाई गई अगर योजना बन जाती है तो गहरा वालो को एक सुगम रास्ता मिल जाता पानी भले कितना भी कम क्यों ना हो लेकिन जो वृद्ध है जिनके पास कोई सुविधा नही है वो दो किलोमीटर की रास्ता ही तय करना चाहेगा 10 किलो मीटर नही जहाँ प्रधानमंत्री सड़क योजना की बात हो या मुख्यमंत्री सड़क योजना की बात हो दोनों का काम कही ना कही मुख्य सड़क से जोड़ना है लेकिन ग्राम पंचायत गहरा को ऐसा जोड़ा गया कि योजना से जुड़ने के बाद भी परेशान जबकि प्रधानमंत्री सड़क योजना को छोड़ दे तो थोड़ी बहुत मुरुम का काम रोड में किया गया है जिससे लोग निकल तो पाते है लेकिन मिट्टी के साथ अगर प्रशासन या शासन एक नाले के ऊपर पुलिया या रपटे का निर्माण करवा दे तो गहरा के लोगो का जो व्यवसाय है दुध देने का वो और प्रगति पकड़ सकता है साथ है जो रुके हुए कार्य बारिश के मौसम में बंद हो जाते है वो सभी कार्य प्रारंभ हो जायेंगे

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!