बृहस्पति कुंड में लगाए गए वेरीकेट कुंड में जाना किया प्रतिबंधित।

0
IMG-20210802-WA0154

सचिन कुमार मिश्रा ,पन्ना

लगातार बारिश के दौरान लोगों का झरना के पास पहुंचना और लापरवाही बरतने के मामले सामने आने के चलते बृजपुर थाना प्रभारी बखत सिंह ठाकुर द्वारा पूरी घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार उनके द्वारा आज दिनांक 2 अगस्त को बृहस्पति कुंड के आने जाने में पूर्णता प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही मार्ग में बैरिकेड लगाकर लोगों को समझाइश देकर वापस लिया जा रहा है। उन्होंने बतलाया कि बृहस्पति कुंड में बारिश के दौरान काई बड़ी मात्रा में लगी हुई है। जिसकी वजह से लोगों के पैर फिसलने के चलते घटनाएं घटित होने की आशंकाएं ज्यादा है, किसी भी प्रकार की सुरक्षा दीवार ना होने की वजह से हजार डेढ़ हजार नीचे गिरने से आदमी पहुंच सकता है। जिसकी वजह से बड़ा हादसा घटित हो सकता है । सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बृहस्पति कुंड के आवागमन में पूर्णता प्रतिबंध लगाया गया है। जो कि बारिश के दौरान लगा रहेगा।
थाना प्रभारी श्री ठाकुर ने जिले के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बारिश के दौरान ऐसे दुर्गम स्थलों पर ना पहुंचे और पहुंचने के पूर्व सावधानियों का पूरा ध्यान दीजिए। ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!