SAGAR : सागर विधायक शेलेन्द्र जैन को मंत्री बनाने की मांग , समर्थको ने सागर झील में जल सत्याग्रह कर जताया विरोध।

0
IMG-20200703-WA0116

आशीष जैन सागर – मध्यप्रदेश में राजनीतिक उठापटक के बाद हुए मंत्रिमंडल विस्तार में सागर से विगत तीन बार के भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। । मंत्री पद से वंचित विधायको के समर्थक खुलकर मैदान में है और विरोध जता रहे है। बुन्देलखण्ड अंचल के संभागीय मुख्यालय सागर से पिछले तीन चुनाव से लगातार जीत रहे भाजपा विधायक शेलेन्द्र जैन को उम्मीद थी कि मंत्री बनाया जाएगा। लेकिन वे नही बन सके ।

सागर के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष और जैन समाज के प्रभावशाली नेता एवं सागर विधायक शेलेन्द्र जैन को मंत्री बनाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर जल सत्याग्रह किया। समर्थको ने सागर झील में खड़े होकर विधायक के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इसमे कई पदाधिकारी,पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिला कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा राजीव जैन के अनुसार सागर जैन बाहुल्य क्षेत्र है। पिछले कई दशकों से सागर नगर से मंत्री नही बनाया गया है। मंत्री बनाये जाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा मांझी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष मनोज रैकवार के अनुसार क्षेत्र का विकास तभी होगा जब मंत्री बनेगा। सुधा जैन से लेकर शेलेन्द्र जैन कोई मंत्री नही बना । उन्होंने कहा कि श्री भूपेंद्र जी और भार्गव जी मंत्री बनते है तो पहले उनके क्षेत्र का विकास होता है।

ये रहे शामिल

सागर विधायक शैलेंद्र जैन को मंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर सागर जिले में जल सत्याग्रह करते भाजपा कार्यकर्ता।

जल सत्याग्रह में पूर्व पार्षद धर्मेंद्र खरीक ,अखिलेश घोषी , गोलू जैन,रविन्द्र वर्मा,मनोज रैकवार मोनू जैन, प्रह्लाद पटेल ,श्रीकांत जैन ,संजय जैन ,राहुल जैन,अमित रावत, विकास केसरवानी दीपक दुबे ,नितिन साहू कुलदीप खटीक निखिल अहिरवार, शुभम नामदेव, कमलेश्वरी, सिवायोगी ,अभिषेक दुबे विकास तिवारी ,रितेश मिश्रा ,विक्रम सोनी ,गुड्डा खटीक ,सीताराम पंचकोडी, ,रविंद्र लारा , अमित वेशाखिया , पंकज जैन संजय लाट साहब ,जग्गू अग्रवाल, मयंक भट्ट ,राहुल रैकवार राहुल नामदेव, राहुल रजक, सौरभ रजक, नरेंद्र प्रजापति ,अंशुल गुप्ता ,ऋषभ ,प्रांजल रजक, नितिन सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!