भाजपा बंडा मण्डल का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित।

0
IMG_20200625_161015

आशीष जैन बंडा /7354469594 भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की मंशानुसार बण्डा भाजपा मण्डल का प्रशिक्षण शिविर 4 दिसम्बर को प्रारंभ हुआ । गौरतलब है कि बण्डा में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर 4 और 5 दिसम्बर को आयोजित किया जाना है जिसके उदघाटन सत्र में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुये , भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष एवं गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला। विधायक श्री जैन ने जनसंघ के समय से वर्तमान तक के संघर्ष की कहानी के गरिमापूर्ण इतिहास से कार्यकताओं को परिचित कराया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता दमोह लोकसभा के पूर्व सांसद श्री शिवराज सिंह जी ने की। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्व जिला अध्यक्ष जाहर सिंह ठाकुर , सुशील तिवारी , श्याम तिवारी एवं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा बण्डा मण्डल के अध्यक्ष विवेक मिश्रा एवं पूर्व अध्यक्ष उमेश जैन पटारी ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रथम दिन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मुरारीलाल असाटी , महेंद्र जैन भूसा , मंगल सिंह राजपूत दादा , जाहर सिंह लोधी, विश्वनाथ सिंह मेहदेले, श्री कृष्ण गोस्वामी , नीतेश जैन नेनधरा , वेभवराज कुकरेले , महेंद्र सिंह महूना , राजकुमार जैन बरा , राकेश जैन बमाना , लखन पटौआ , अर्जुन सिंह लम्बरदार , अशोक राय , अनुरूद्ध सिंह(पन्ना) , बाबूसिंह मुड़िया , शैलेन्द्र बुंदेला , सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!