भारतीय जनता पार्टी कटनी के छः मंडलों के अध्यक्ष घोषित।

राहुल उपाध्याय कटनी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ के निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कटनी जिले के छः मंडल अध्यक्षो के नामों की घोषणा की है।जिसमें मुड़वारा विधानसभा के मुड़वारा मंडल अध्यक्ष हेतु अभिषेक ताम्रकार, न्यू कटनी मण्डल अध्यक्ष हेतु मनीष दुबे, माधवनगर मंडल अध्यक्ष हेतु वागीश आनंद। बड़वारा विधानसभा के बड़वारा मंडल अध्यक्ष हेतु ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह एवं बहोरीबंद विधानसभा के बहोरीबंद मंडल अध्यक्ष हेतु इंद्र कुमार पटेल, बिलहरी मंडल अध्यक्ष हेतु बलराम यादव की घोषणा की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल जी ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए मंडल अध्यक्षों से अपने दायित्व के कुशल निर्वहन की अपेक्षा की है। इन नियुक्ति से समस्त भाजपाजनों में हर्ष व्याप्त है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!