
BCCI gives big blow to MS Dhoni:
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni को BCCI एक के बाद एक कई झटके दे रहा हैं। जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेलने वाले MS Dhoni को BCCI ने कुछ समय पहले केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया था। BCCI ने अब MS Dhoni को एक और झटका देते हुए चुनिंदा प्रमुख खिलाड़ियों में स्थान नहीं दिया। BCCI के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट इंडियन क्रिकेट टीम के 13 मिलियन (1 करोड़ 30 लाख) फॉलोअर्स हो गए। इसके बाद BCCI ने शनिवार को 9 महिला और पुरुष क्रिकेटरों के फोटो लगाते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया। बीसीसीआई ने फोटो में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर और महिला क्रिकेटरों में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और को शामिल किया। इस फोटो का कैप्शन दिया गया- ’13 मिलियन लोगों की मजबूत फैमिली। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।’ जानकारों का मानना है कि बीसीसीआई ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों की ‘टीम’ में धोनी को जगह नहीं देकर यह संकेत दिया है कि उनका समय निकल चुका है।इस फोटो में MS Dhoni को जगह नहीं दी गई जिससे फैंस नाराज हो गए और उन्होंने इसी पेज पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी। एक यूजर ने लिखा, ओय, धोनी कहां हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘धोनी के बिना भारतीय टीम कुछ भी नहीं है।’
IPL 2020 नहीं हुआ तो MS Dhoni महेंद्रसिंह धोनी की वापसी मुश्किल
महेंद्रसिंह धोनी को भले ही बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया है लेकिन भारतीय टीम में वापसी के उनके दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। इस साल एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप होना है। अब यदि कोरोना वायरस की वजह से इस साल आईपीएल नहीं हुआ तो धोनी की टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदों को करारा झटका लगेगा। टीम इंडिया के चीफ कोच रवि शास्त्री भी कह चुके हैं कि आईपीएल 2020 में अच्छा प्रदर्शन कर धोनी टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
