गरीब कल्याण योजना में अन्न महोत्सव मनाकर हितग्राही को अनाज मुफ्त दिया
रिपोर्टर :—भुमिका भास्कर जिला ब्यूरो चीफ बापुलाल डांगी
9669610258
मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण में नही दिखी 2 गज दूरी
लोकेशन :— दलौदा
दलौदा क्षेत्र के गांव कुचड़ौद में प्रदेशभर के साथ सरकारी संस्था सोसाइटी राशन दुकान पर रिमझिम बारिश के बीच गरीब कल्याण योजना अंतर्गत अन्न महोत्सव मनाया गया जिसमें गरीब परिवार के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के फोटो वाली थेली में 10 किलो अनाज गेहूं चावल मुफ्त बाटा गया प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री ने कोरोना की तीसरी रोकने के लिए लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील एवं मुंह पर मास्क एवं दो गज दूरी की अपील की गई पर मौजूद कार्यक्रम में चुनिंदा हितग्राही एवं कार्यकर्ताओं ने ही मास्क लगा रखा था वही दो गज दूरी भी नहीं रखी कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया बाद नोडल अधिकारी संस्था प्रबंधक सेल्समैन बीजेपी कार्यकर्ताओं के हाथों 10 हितग्राहियों को 10 किलो अनाज प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के फोटो छपी थेली में मुफ्त बांटा गया कार्यक्रम स्थल पर बरसाती टेंट लगाकर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के बैनर गुब्बारों के साथ बीजेपी के चुनाव चिन्ह कमल के फूल का झंडा लगाया गया था
इस दौरान नोडल अधिकारी शिक्षक वर्दीचंद्र परिहार शिक्षक भंवरलाल सोलंकी संस्था प्रबंधक वीरेंद्र सिंह सिसोदिया सेल्समैन विजेंद्र सिंह पवार कंप्यूटर ऑपरेटर दशरथ विश्वकर्मा भृत्य ओंकार लाल हाबरिया प्रधान प्रतिनिधि बिहारी गोयल गोपाल गुजरिया सहित बीजेपी कार्यकर्ता एवं हितग्राही मौजूद रहे
