मध्यप्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार।

0
IMG-20210807-WA0133

रिपोर्टर :— भूमिका भास्कर ब्यूरो चीफ मंदसौर बापुलाल डांगी
9669610258

(1)बिजली कम्पनियों का निजीकरण रोकने सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने 7 अगस्त को मंदसौर में किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार आंदोलन

लोकेशन :— मंदसौर

मंदसौर दिनाँक 07अगस्त 2021, (शनिवार)
केंद्र सरकार द्वारा बिजली कम्पनियों के निजीकरण के लिए संसद में लाये जा रहे “इलेक्ट्रीसिटी एमेंडमेंट बिल 2021” के विरोध में तथा संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण, कोरोना योद्धा मृतक बिजली कर्मचारियों के आश्रितों को मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप 50 लाख रुपये का मुआवजा व अनुकम्पा नियुक्ति सहित केन्द्र के अनुरूप मंहगाई भत्ता व कोरोना के नाम पर रोकी गई वेतनवृद्धि आदि मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने आज 7 अगस्त को मंदसौर में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार आंदोलन किया ।
बिजली के अधिकारी व कर्मचारी अपने – अपने कार्यालयों में उपस्थित तो रहें लेकिन कार्य नहीं किया। प्रबंधन व सरकार से लम्बित माँगों के निराकरण की मांग करी। अस्पतालों में यदि बिजली की सप्लाई बाधित होती है तो उसे तुरंत सुधार कार्य करके सप्लाई मेन्टेन की जाएगी ।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की छः बिजली कम्पनियों में कार्यरत अभियंताओं, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों सहित संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों के 17 संगठनों ने अपनी मांगों को सरकार व प्रबंधन से मनवाने के लिए संयुक्त मोर्चा का गठनकर आंदोलन का शंखनाद कर दिया है, 7 अगस्त को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार के बाद भी सरकार यदि लंबित मांगों का निराकरण नहीं करती तो 13 अगस्त से सम्पूर्ण प्रदेश में कार्य बहिष्कार आंदोलन किया जाएगा । वृत कार्यालय मंदसौर के समक्ष बरसते पानी मे सेंकडो कर्मचारी अधिकारी ने एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया व अपने विचार व्यक्त किये। विद्युत फेडरेशन के जोनल सचिव श्री डी एस चंद्रावत ने कहा कि केंद्र सरकार विद्युत सुधार अधिनियम2021 को मानसून सत्र में पारित करना चाहती हैं विद्युत कम्पनियों का निजीकरण कर्मचारियों के साथ साथ आम उपभोक्ताओं के लिए भी नुकसानदेह साबित होगा।विद्युत वितरण कम्पनियां प्रदेश के उपभोक्ताओं की सेवा करने के लिए हैं यह कम्पनीया कभी भी लाभ कमाने वाली कम्पनियां नही बन सकती हैं।बिजली कर्मचारी महासंघ के गोपाल जामलिया, peea के श्री प्रेम पालीवाल, श्री ओ पी सेन, श्री मणि शंकर मणि,डिप्लोमा अभियंता संघ के श्री सी के जैन,श्री एल के शर्मा श्री पीयूष पंवार,श्री यशवंत डोडियार,श्री बी डी विजयवर्गीय, श्री अनिल श्रोत्रिय,श्री दिनेश कोराने,श्री मोरे,श्री कारूलाल भाटी,ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत मे श्री अनिल पारिख ने सभी संगठनों का आभार व्यक्त किया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!