भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने गौवंश से भरा पिकअप वाहन पकड़ा,8 गायों को कराया मुक्त पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
जितेंद्र राठौर की रिपोर्ट
बनवार- जिले में गौवंश की तस्करी किसी से छिपी नहीं है यह तस्करी अब धीरे-धीरे ग्रामीण इलाकों में भी होने लगी है। जहां पर लोगों के पालतू मवेशी घरों के बाहर बंधे रहते हैं,ऐसे में गौ तस्कर इन मवेशियों को चुरा कर ले जाते हैं। ऐसा ही मामला नोहटा थाना अंतर्गत बनवार पुलिस चौकी क्षेत्र से सामने आया जहाँ गुरुवार-शुक्रवार की रात्रि में भगवती मानव कल्याण संगठन इकाई जबेरा के सदस्यों को जानकारी मिली कि कुछ कसाई गौवंश को अवैध तस्करी कर ले जा रहे हैं,जिसके बाद संगठन के सदस्यों ने कसाई के वाहन का पीछा किया और रात्रि करीब 3 बजे बनवार-घटेरा मुख्य सड़क मार्ग पर पुलिया के समीप गौवंश से भरे टाटा पिकअप वाहन को घेर लिया। वही संगठन के सदस्यों को देखकर तीन आरोपी बाहन को छोड़कर वहाँ से फरार हो गए लेकिन एक आरोपी को सदस्यों ने पकड़ लिया। जिसके पश्चात संगठन के सदस्यों द्वारा तुरंत इसकी सूचना बनवार चौकी प्रभारी शत्रुघ्न दुबे को दी गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी शत्रुघ्न दुबे दल बल सहित मौका स्थल पहुँचे और गौवंश को मुक्त कराकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बनवार चौकी प्रभारी शत्रुघ्न दुबे ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की रात्रि करीब 3 बजे भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों से सूचना मिली थी कि बनवार-घटेरा मार्ग पर एक पिकअप बाहन में गौवंश को कसाई ले जा रहा है। जिन्हें संगठन के सदस्यों द्वारा पकड़ लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल सहित मौका स्थल पर पहुँचकर पिकअप से 8 नग गौवंश को मुक्त कराया गया। पुलिस ने मौके पर कार्यवाही कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया एवं टाटा पिकअप बाहन को जब्त किया और गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण करा कर गौशाला शंकरगढ़ में सुरक्षित छोड़ा गया। बनवार पुलिस ने पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा अशोक चौरसिया व थाना प्रभारी नोहटा विकास सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 448/21 धारा 4/9,6A/9 मध्यप्रदेश गौवंश संरक्षण अधिनियम 2004 10(1)घ,पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 10,मध्यप्रदेश कृषक संरक्षण अधिनियम 66/192 77/177 व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पकड़े गए एक आरोपी मोहम्मद शहजाद पिता मुख्तार खान उम्र 27 वर्ष निवासी कुतवारी कॉलोनी गोहलपुर जबलपुर को न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। वही पिकअप बाहन से कूदकर मौके से फरार 3 आरोपियों की पुलिस पतासाजी करने में जुटी है। इस कार्यवाही में बनवार चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक शत्रुघ्न दुबे,आरक्षक रविंद्र प्रजापति,आरक्षक बीएस मनिवालिप्पा सहित भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों का योगदान रहा।
