शाहगढ़ के उत्कृष्ट विद्यालय पहुचे जेडी ने किया निरीक्षण,प्राचार्यो और जनशिक्षकों की बैठक भी ली।
शाहगढ़ से प्रान यादव की रिपोर्ट
शाहगढ़। सहायक संचालक प्राचीस जैन की निरीक्षण टीम में शामिल उप संचालक पीजे फिलिप के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया तद्पश्चात शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सभाकक्ष में हाईस्कूल हायर सेकेंडरीस्कूल एवं तहसील के सभी प्राचार्य,जनशिक्षकों एवं सी.ए.सी.की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक संचालक ने हाइस्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूलों में 10वीं व 12वीं के बच्चों की उपस्थिति के साथ अध्यापन कराने नामांकित छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने,शाला त्यागी बच्चों से सम्पर्क कर शाला में प्रवेश दिलाने एवं हमारा घर विधालय अंतर्गत बच्चों शालेय गतिविधियों में सहभागिता करने के निर्देश दिए एवं शाला में मैपिंग कार्य पूर्ण करने एवं बच्चों को कोविड 19 से बचाव हेतु मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग करने के भी निर्देश दिए, शाला में बेसलाइन सर्वे टेस्ट एवं मासिक टेस्ट शीघ्र कराएं शाला मे बच्चों को व्हाट्सएप मूल्यांकन कार्य पूर्ण कराएं एवं पांच छात्रों से संपर्क कर शाला मे आने प्रेरित किया जाए।बैठक में बीईओ एमके चढ़ार,संकुल प्राचार्य अशोक तिवारी,कन्या प्राचार्य राजीव तिवारी,सहित हीरापुर,नरवा,बीला बरायठा के प्राचार्य एवँ जनशिक्षक उपस्थित रहें।
