ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के 7 वे स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

0
IMG-20210911-WA0180

उमरिया। प्रकाश राजपूत की रिपोर्ट



उमरिया-ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के 7 वे स्थापना दिवस के अवसर पर उमरिया इकाई के जिलाध्यक्ष सुदेश सचदेव सोनू के नेतृत्व में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का सन्देश दिया गया और कहा गया कि जिस तरह हम अपने बच्चों का पालन पोषण एक अच्छे परिवेश में करते है उसी तरह पौधों का भी ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। जिसके लिए हम लोगों को आगे आकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने में सहयोग प्रदान करना चाहिए। पेड़ पौधे हमारी धरती का आभूषण है और जितनी ज्यादा हरियाली होगी उतना ही प्रदूषण भी दूर होगा। तत्पश्चात ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन उमरिया के मोबाइल रिटेलरों ने स्थानीय जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल बिस्किट वितरण कर उनके स्वस्थ्य जीवन की मंगल कामना की एवं अपने 7 वें स्थापना दिवस को ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन उमरिया के रीटेलरों ने केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया। इस दौरान सुदेश सचदेव नीरज चंदानी विनय श्रीवास्तव जय वाधवानी अजय गुप्ता भरत राजपूत अभिषेक गुप्ता अतुल मिश्रा राजेश सचदेव आदि मोबाइल रिटेलर उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!