बढ़ावदी में क्यो मनी आज दिवाली ? जाने

0

आखिरकार जीवन सिंह चौहान ने बाजी मारी,बढ़ावदी में मनी दिवाली, हुई जमकर आतिशबाजी,एक गुट हुआ निराश

शिरीष सकलेचा।बड़ावदा
बड़ावदी पंचायत के चुनाव में पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह चोहान कशमकश माहौल में आख़िरकार जीत ही गए। नयापुरा पोलिंग से हारने के बाद उनके व बढ़ावदी के समर्थक हताश हो गए थे। हर कोई उनकी जीत की कामना कर रहा था
सैकड़ो लोग यहाँ जमा हो गए थे। पुलिसबल बड़ी संख्या में मौजूद रहा। जैसे ही जीवन सिंह मतगणना स्थल से बाहर आये उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर पुप्मालाओ से लाद दिया। बढ़ावदी में दिवाली मनाई गई। बड़ावदा में भी आतिश बाजी की गई।
भाजपा नेता प्रदीप मेहता, अन्नू बैरागी,अमन हिंगड़,रामकरण मालवीय, धनश्याम भट्ट,आयुष चत्तर,अक्षय हिंगड़,आयुष सकलेचा, आदि ने उन्हें बधाई दी।
जीवन सिंह की यह जीत उनके लिए प्रतिष्ठा की थी। भाजपा के लोगो से ही उनको चुनोती थी । उनकी जीत से एक गुट को झटका लगा है।वही चोहान समर्थक खुशी से झूम उठा रहे है।इस जीत से चोहान को नई ताकत मिली है।
चोहान ने इस प्रतिनिधि से कहा कि में जनता का आभारी हूं। जनता के सम्मान को कायम रखूंगा। गांव में अधूरे पड़े कामो को प्रथमिकता से पूरा करेंगे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!