हरियाली अमावस्या के अवसर पर बम्होरी के बरबसन माता मंदिर प्रांगण में लगाए पौधे।
राजेश यादव की रिपोर्ट
बक्सवाहा :-हरियाली अमावस्या हरित क्रांति के रूप में मनाया गया है, इस मौके पर सभी पर्यावरण प्रेमी अपने अपने निज स्थान पर गांव शहर में वृक्षारोपण कर प्रकृति को सहेजने व सवारने का संदेश दे रहे हैं हाल ही में विश्व व्यापी कोरोना महामारी मैं ऑक्सीजन के संकट से देश में भय का माहौल व्याप्त है जिसके चलते सभी पर्यावरण प्रेमी पर्यावरण और वृक्षों को प्रकृति को सजाने संवारने में लगे हैं और उसके संरक्षण को लेकर कार्य कर रहे हैं इसी क्रम में बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान को समर्थन करते हुए आज ईश्वर के समक्ष वृक्षारोपण किए और प्रकृति ,जल, जमीन, जंगल को बचाए रखने के लिए प्रार्थना की जो प्रकृति के साथ खिलवाड़ करेगा उसको भहंकर परिणाम देखने को मिलेंगे साथ ही में बक्सवाहा जंगल को बचाने के लिए डॉ. धर्मेंद्र सिंह नीम पीपल तुलसी अभियान के द्वारा पिछली बार भेंट के दौरान पीपल के साथ-साथ बैल, सीता वाटिका के बीज दिए थे जो पिछले एक माह में पौधे बन गए इस अभियान को सफल बनाने और जनजागृति के संस्कृति से जोड़ने के लिए , बैल, मोगरा, नीम, पीपल, तुलसी के भी वृक्ष लगाए गए । इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेश यादव ने विकासखंड बक्सवाहा एवं ग्राम पंचायत स्तर बनी जैवविविधता प्रबंधन समितियों से अपील की है वह अपने गांव को आदर्श v व जैविक ग्राम बनाए और संरक्षित करें, प्रकृति की मरम्मत करने में सहयोग प्रदान करें।
इस मौके पर राजेश यादव, महेंद्र असाटी, महेश, आशुतोष धुरिया, गगन नामदेव, ऋषि राज सोनी शामिल रहे।
