राष्ट्रीय भगवा सेना ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत सत्कार।
रिपोर्टर : राकेश प्रजापत
लोकेशन सीतामऊ
सीतामऊ- श्रावण महा के तीसरे सोमवार को ग्राम ढंडेडा से राष्ट्रीय भगवा सेना के तत्वाधान में भव्य कावड़ यात्रा लदुना सीतामऊ मोरखेड़ा होते हुए कोटेश्वर महादेव पहुंची । कावड़ यात्रा मे राष्ट्रीय भगवा सेना के जिला अध्यक्ष नाहर सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गांव ढढेडा राजनगर ईशाकपुर बड़ी पतलासी दलावदा सहित अन्य गांव के हजारों शिव भक्तों ने भाग लेकर कोटेश्वर महादेव का अभिषेक किया कावड़ यात्रा का लदुना सीतामऊ सहित कई जगह भव्य स्वागत हुआ कावड़ यात्रा में भक्त हर हर महादेव के जयकारे लगाते चल रहे थे हर हर महादेव के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते पालन करते हुए भक्तों ने बिना किसी ढोल धमाके बैंड बजो व डीजे के कावड यात्रा संपन्न हुई इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार पोरवाल के नेतृत्व में शिव भक्तों का भव्य स्वागत हुआ।?????????
