आलोट मण्डल में क्या हुई उठापठक ? आगे होगा क्या ? जाने।

0
IMG_20230610_153847.jpg

IMG_20230610_153847.jpg

चुनावी साल में भाजपा जिलाध्यक्ष ने तीन मंडल अध्यक्षों को बदला, एक नया मंडल बनाया
आलोट में गेहलोत के दाएं हाथ डोडिया को दी जिम्मेदारी

बड़ावदा। शिरीष सकलेचा
विधानसभा चुनाव के पहले जिला भाजपा द्वारा तीन मंडल अध्यक्षो को बदल कर एक नया मंडल बनाया गया है। सिर्फ तीन मंडल में हुए बदलवाव को लेकर पार्टी के अंदर कई तरह की चर्चाएं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से धराड़ मंडल हेतु राकेश पाटीदार, रावटी हेतु शक्ति सिंह चौहान, आलोट हेतु दिलीप सिंह डोडिया को नियुक्त किया गया है। वही आलोट विधानसभा में श्री जोगणियां माता मंडल नया बनाया गया है। जिसके अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार होंगे।
आलोट मंडल में विक्रम सिंह आंजना को हटाया गया है जो खास चर्चा का विषय है। 6 माह पहले से ही उन्हें हटाने की सुगबुगाहट चल रही थी। बताया जाता है कि सांसद अनिल फ़िरोजिया उनके पक्ष में नही थे। एक आयोजन में आंजना ने अनुपस्थिति जताकर अप्रत्यक्ष विरोध जताया था। जिसका असर अगले ही दिन साफ दिख गया। वही कुछ दिनों पहले आलोट पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन में आंजना की अगुआई थी। जिसके चलते भी यह कार्यवाही हो सकती है? बताया जाता है कि आलोट में एक लॉबी आंजना के विरोध में थी जो इन्हें हटाना चाहती थी।
डोडिया गेहलोत के खास है—-
नए मंडल अध्यक्ष् डोडिया पूर्व विधायक गेहलोत के दाएं हाथ माने जाते है। जिससे साफ है गेहलोत के आशीर्वाद से उन्हें यह पद मिला है। डोडिया के अध्यक्ष बनने से आलोट की राजनीति में नया मोड़ आया है। जिले में सिर्फ तीन मंडल अध्यक्ष् बदले जाना कई भाजपाइयों को रास नही आ रहा है। कार्यकर्ताओ का कहना है कि अन्य मंडल अध्यक्ष के कार्यकाल पूरे हो चुके है। वे तो पद पर है। जिला अध्यक्ष ने अपने पद का उपयोग कर बदलाव जरूर किया है लेकिन इसका क्या असर होगा वह आने वाले समय पर पता चलेगा?
मेने 3 सााा 6 माह  पार्टी की सेवा की है–आंजना

पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह  ने सोशल मीडिया पर अपनी बात कुछ इस तरह रखी !            सभी मेरे शुभचिंतक एवं कार्यकर्ता बंधुओं जो पार्टी ने निर्णय लिया मैं शिरोधार्य करता हूं। 3 साल 6 महीने मैंने पार्टी के लिए हमेशा काम किया। कभी गुटबाजी नहीं की सबको लेकर चला उसके बाद भी पार्टी ने जो निर्णय दिया है मैंने कभी किसी भी विभाग से और किसी कर्मचारी से 1 रुपए का भी दाग नहीं लगाया। पार्टी को हमेशा सर्वोच्च मानकर ही काम किया मेरे एक कमी थी मैं सही को सही बोलता था और सभी को लेकर चलता था पार्टी को सर्वोच्च मानकर ही काम करता था। मैंने कभी समझौता नहीं किया और आगे भी नहीं करूंगा ।सत्य के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा। किसानों के साथ पहले भी था और आगे भी रहूंगा ।किसानों की लड़ाई मेरी लड़ाई है। बहुत-बहुत धन्यवाद । मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया को बहुत-बहुत बधाई।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!