भागेश सोनी राज्य शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त।
आशीष जैन की रिपोर्ट
सागर / बंडा – राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक द्वय पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी की सहमति व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष डी सी राय ने भागेश सोनी को राज्य शिक्षक संघ का जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री सोनी की नियुक्ति से शिक्षक वर्ग में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
