लगातार बारिश से सोयाबीन की फसल अफलन होने से किसान परेशान।
रिपोर्टर:— भुमिका भास्कर मंदसौर जिला ब्यूरो चीफ बापुलाल डांगी
लोकेशन:—कुंचडोद
कुंचड़ोद:—निपानिया एवम् कुंचडोद क्षेत्र में लगातार बारिश से सोयाबीन की फसल अफलन रह गई गौरतलब है कि पिछले 17 दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश से फूल झड़ गए सोयाबीन फसल पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर है स्थिति यह है कि सोयाबीन फसल में फलियां बिल्कुल नहीं आई ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि लगातार बारिश एवं कीट से हुए नुकसान के लिए तत्काल सर्वे कराया जाए । कुंचडोद से किसान कलाबाई कुमावत ने बताया 3 बीघा खेत में सोयाबीन की फसल लगाई थी पर लगातार बारिश से फूल झड़ गए एवं कीट से फसल में फल नहीं आया फसल अफलन ही रह गई प्रशासन तुरंत सोयाबीन फसल का सर्वे कर मुआवजा देकर किसानों की सहायता करें। वहीं 2019 बाढ़ के बाद कई लोगों का 75% मुआवजा अभी तक नहीं आया वहीं पिछले साल 2020 में अनावृष्टि एवं पीला मोजेक रोग के कारण फसलें खराब हो गई थी उसका भी अभी तक मुआवजा नहीं मिला ना बीमा मिला है प्रशासन को तुरंत ही पिछले 2 सालों का मुआवजा एवं पिछले वर्ष का बीमा देना चाहिए वहीं इस वर्ष लगातार बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे कर तुरंत मुआवजा देकर किसानों को राहत देनी चाहिए।
