जन अभियान परिषद के द्वारा संभागीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम 11 नवंबर को।

0
IMG_20221110_203406

आशीष जैन साग़र / 7354469594– मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद संभाग सागर द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार महर्षि श्री अरविंद के 150 वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में संभागीय मुख्यालय सागर में व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन संत रविदास मंगल भवन सभागार मकरोनिया में प्रातः 11:00 बजे से किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया होंगे। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक के के मिश्रा ने बताया कि व्याख्यानमाला कार्यक्रम में जिले भर से जन अभियान परिषद के नेटवर्क अंतर्गत प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, सीएमसीएलडीपी छात्र व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रर्य में महर्षि श्री अरविन्द जी के व्यक्तित्व और उनके द्वारा समाज के प्रति योगदान एवं लोगों के बीच महर्षि अरविन्द जी की प्रतिभा, स्वाधीनता में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!