जन अभियान परिषद के द्वारा संभाग स्तरीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

0
IMG_20221113_201422

साग़र – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सागर संभाग द्वारा 11 नवंबर 2022 को महर्षि श्री अरविन्‍द जी के 150वें जन्‍म वर्ष (सार्धशती) के उपलक्ष्य में संत रविदास भवन मकरोनिया में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया । आयोजित व्याख्यानमाला के मुख्य अतिथि नरयावली विधायक माननीय श्री इंजीनियर प्रदीप लारिया जी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं सभी संभाग से पधारे प्रतिनिधियों को मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती लता वानखेड़े वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग महर्षि अरविंद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ उनके आध्यात्मिक जीवन और दर्शन पर प्रकाश डालते हुए जन अभियान परिषद द्वारा आओ बनाएं अपना मध्यप्रदेश की दिशा में किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान युवा समाजसेवी शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आदित्य उपाध्याय जी ने दिया । श्री उपाध्याय ने महर्षि अरविंद जी के व्‍यक्तित्‍व और उनके द्वारा समाज के प्रति योगदान एवं लोगों के बीच महर्षि अरविन्‍द जी की प्रतिभा, स्‍वाधीनता में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी एवं आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत शासन द्वारा देश एवं प्रदेश में चलाए जाने वाले महत्वपूर्ण अभियानों कार्यक्रमों एवं आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के बारे में प्रकाश डाला, संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद दिनेश उमरैया ने संभाग स्तरीय आयोजित व्याख्यानमाला कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। इस अवसर पर विशेष वक्ता एन.आर. पात्रा विभाग संपर्क प्रमुख विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी भोपाल विभाग के द्वारा महर्षि अरविंद जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि महर्षि अरविंद घोष एक योगी एवं दार्शनिक थे जिनका जन्म कोलकाता में हुआ था उन्होंने युवावस्था में ही स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारी के रूप में भाग लिया किंतु बाद में वह एक योगी बन कर समाज में एकता स्थापित करने का कार्य करते हुए पांडुचेरी में आश्रम स्थापित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार के. के. जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मकरोनिया नगर पालिका के अध्यक्ष मिहीलाल सूर्यवंशी ,आमंत्रित अतिथि युवा भाजपा नेता एवं पार्षद श्री राजा रिछारिया , बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला, महिला श्रम शक्ति के अध्यक्ष रेखा राजपूत नरेंद्र अहिरवार समाज सेवी, पार्षद के सभी विकासखंड समन्वयक सहित अधिकारी, कर्मचारी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि ,मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के मेंटर्स एवं छात्र, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। गजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत से किया गया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!