100 के पार पेट्रोल-डीजल के दाम, विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन आरोप मंहगाई और बेरोजगारी दे रही भाजपा सरकार।

राहुल उपाध्याय कटनी
कटनी। पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने साइकिल से शहर भ्रमण कर विरोध जताया। मिषन चौक पर बैठकर केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन ने कहा कि सरकार की नीति और नीयत जन विरोधी है। सरकार लोगों के हितों की सुरक्षा करने की बजाय अपने हितों को साधने में लगी है, जिसकी वजह से आज महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर लगाम लगाने की बजाय अपना पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई थी। लोगों को उम्मीद थी कि भाजपा वादों के अनुरूप कार्य करेगी। सच में अच्छे दिन आएंगे, लेकिन सरकार बनने के बाद धरातल पर भाजपा नेताओं के भाषणों के विपरीत कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था भी चौपट हो गई है। इस मौके पर कांग्रेस कें समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थित रही
