डॉ.अंबेडकर की जयंती पर MP कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं करेंगे संबोधित।

0

आशीष जैन सागर

Loading

bheemrao ambedkar

आशीष जैन सागर

आशीष जैन सागर – संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संपूर्ण प्रदेश में पूरी श्रद्धा गरिमा के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी ने जयंती के संबंध में बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण व लॉक डाउन के चलते संबिधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को प्रदेश काँग्रेस के निदेशन में एक साथ संपूर्ण प्रदेश में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मनाया जावेगा। श्री चौधरी ने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन प्रदेशभर के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता दोपहर 12:00 बजे जयंती कार्यक्रम पूरी श्रद्धा गरिमा के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मनाएंगे तथा जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी भी पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!