भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे ने हाटपिपलिया में क्या कहा ? जाने
Bhumika Bhaskar May 13, 2023 0
बुथ विजय संकल्प अभियान को लेकर हुई बैठक—-
राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि है, सुशासन के लिए मतभेद भुलाकर भाजपा को पुनः लाना है-प्रदीप पांडे
बड़ावदा। शिरीष सकलेचा
भारतीय जनता पार्टी बड़ावदा मंडल मैं आयोजित बूथ विजय संकल्प अभियान का कार्यक्रम हाटपिपल्या में हुआ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।जिसमें उपस्थित वक्ता भाजपा रतलाम जिला प्रभारी प्रदीप पांडे , भाजपा जिलाअध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, आकांक्षी विधानसभा प्रभारी सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत ,विधानसभा विस्तार शिवलाल पाटीदार मंडल प्रभारी महेश सोनी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभू लाल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह दादू ,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमराज हाडा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिया कुवर एवं शक्ति केंद्र संयोजक लोकेंद्र सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बुथ जीता, चुनाव जीता, अपना बूथ सबसे मजबूत के मंत्र पर कार्यकर्ताओं को प्रदीप पांडे द्वारा अपनी बातें रखी । आपने कहा कि हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। यदि हम राष्ट्र से प्रेम करते है तो हमे देश प्रदेश में सुशाशन की स्थापना जरूरी है।विधानसभा चुनाव में हमे एकजुट होकर मतभेद ,मनभेद भुलाकर अपना बुथ मजबूत करना है। तभी हम सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को आह्वान किया गया की रतलाम जिले की पांचों विधानसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी जीते इस हेतु सभी कार्यकर्ता अपना पोलिंग बूथ कैसे जीते इसकी पूरी रचना बनाएं तभी बुथ जीता चुनाव जीता का नारा सार्थक होगा। पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत के द्वारा आलोट विधानसभा में 17 हजार करोड़ के विकास कार्य करवाएं उस पर प्रकाश डाला एवं कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखी ।इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता हुई जिसमें रास्सा खींच एवं भस्मासुर तथा गोला तोड़ जैसे खेल हुए। अंत प्रदीप पांडे द्वारा हाटपिपलिया के युवा सरपंच अजय नेका का सम्मान भी किया गया। समस्त कार्यकर्ताओं का मंडल महामंत्री रमेश डांगी द्वारा तिलक टोपी और दुपट्टा पहनाकर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शक्ति केंद्र के पदाधिकारी, जनपद सदस्य, समस्त सरपंच गण एवं बूथ अध्यक्ष, महामंत्री बीएलओ तथा मोर्चा के अध्यक्ष एवं मंडल के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे ।संचालन बड़ावदा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह द्वारा किया गया एवं आभार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमराज हाडा द्वारा किया गया।
![]()
About The Author
Bhumika Bhaskar
The Bhumika Bhaskar is a leading Newspaper Media Group in Madhyapradesh and Uttarpradesh . The Bhumika Bhaskar independent editorial stand and its reliable and balanced presentation of the news have over the years, won for it the serious attention and regard of the people who matter in India and abroad.Bhumika Bhaskar uses modern facilities for news gathering, page composition and printing.

