Solar Eclipse 2020: कब, कैसे और कहां देख सकते हैं सूर्य ग्रहण, जानिए डिटेल्स
भूमिका भास्कर डेस्क – Solar Eclipse 2020: 21 June करीब है और इस दिन होंने वाला है Solar Eclipse 2020। साल की इस बड़ी खगोलीय घटना को हर कोई देखना चाहता है लेकिन शास्त्र इसकी अनुमति नहीं देते। साथ ही सूर्य ग्रहण से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो लोगों को डराने के लिए काफी हैं। इस दिन पड़ने वाले ग्रहण में चांद सूर्य को इस तरह ढकेगा कि दिन में भी रात हो जाएगी और सूर्य की पूरी गोलाई में हीरे की अंगूठी जैसा नजारा दिखाई देगा जिसे Ring of Fire भी कहते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस कंकणाकृति सूर्य ग्रहण को देखना चाहते हैं तो इसका तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि साल के सबसे बड़े दिन होने वाले इस ग्रहण को कैसे और कब देखा जा सकता है।
इन देशों में दिखेगा पूर्ण ग्रहण
जहां तक ग्रहण के प्रकार की बात है तो अफ्रीका, दक्षिण पूर्वी यूरोप, एशिया और पेसिफिक में इस ग्रहण को आशिंक रूप में ही देख पाएंगे। लेकिन मध्य अफ्रीका से लेकर उत्तरी भारत, चीन और ताइवान ऐसे देश या जगहे हैं जहां से यह ग्रहण पूर्ण स्वरूप में दिखाई देगा और यहां के लोगों को रिंग ऑफ फायर Ring Of Fire भी नजर आएगी। जहां तक ग्रहण की शुरुआत की बात है तो सबसे पहले उत्तर पूर्वी रिपब्लिक ऑफ कांगो के कस्बे इंफोंडो में यह ग्रहण दिखाई देगा। इसकी शुरुआत स्थानिय समयानुसार सुबह 5.47 बजे होगी और वैश्विक समय के अनुसार यह 04.47 GMT होगा।
इसके बाद यह डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, दक्षिण सूडान, ईथोपिया के बाद अरेबियन पेनिनसुएला के लाल सागर को पार करते हुए पाकिस्तान, उत्तर भारत, दक्षिण चीन और ताइवान में नजर आएगा। भारत में सुबह 10.27 पर स्पर्श होगा और दोपहर 12.09 बजे यह पूर्ण रूप में पहुंच जाएगा।
ऐसे सुरक्षित तरीके से देखें ग्रहण
जहां तक ग्रहण को देखने की बात है तो शास्त्र हों या विज्ञान, कोई भी इसे सीधे देखने की अनुमति नहीं देता। इसका मतलब है कि आपको पूरी सुरक्षा के साथ ही ग्रहण को देखना है। इसके लिए आपको विशेषतौर से तैयार किए गए चश्मे पहनने चाहिए। आम चश्मे और यूवी प्रोटेक्शन का दावा करने वाले चश्में भी काफी नहीं होते। अगर आप इस घटना को कैमरे में कैद करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको विशेष फिल्टर्स यूज करने होंगे। इसके अलावा सबसे सुरक्षित तरीका है ऑनलाइन देखना। आप घर में रहते हुए यह पूरा ग्रहण लाइव इंटरनेट और टीवी पर देख पाएंगे।